जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों में लंबी लाइन या अलग-अलग अफसर के पास जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यदि आपने जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया को समझ लिया। आज हम इसी के बारे में बताइए जिससे कि आप घर बैठे ही कुछ ही मिनट में मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से Janam Praman Patra Online Apply कर सकेंगे। साथ ही इसकी डायरेक्ट आधिकारिक वेबसाइट की लिंक ही दी जाए पूरी प्रक्रिया समझने के बाद जिससे कि आप अप्लाई कर सकें।
आपको बता दूं कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान डिजिटल इंडिया के तहत यह सेवा ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की शुरू की गई है जिससे कि अब नागरिक को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब ऑनलाइन माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकता है।
इसी के साथ यह Janam Praman Patra Online Apply करने के बाद जैसे ही जन्म प्रमाण पत्र बनेगा तो उसकी हार्ड कॉपी तो post office के माध्यम से आयेगा ही और E- birth certificate ( PDF Format ) में भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पहले इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पर जिस की स्टेप बाय स्टेप जानकारी आपको पता चले।
Janam Praman Patra Online Apply: अब घर बैठे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र
लगातार कई लोग You Tube और Google पर सर्च करते है कि Janam Praman Patra online कैसे बनेगा, और कई तो यह सोचते है कि ऐसा होता की में मोबाइल फोन या कंप्यूटर से ही Janam Praman Patra Online Apply कर बना सकता। आपको बता दूं कि अब यह संभव है क्योंकि भारत सरकार द्वारा अब इस सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है जिससे कि अब घर बैठे Janam Praman Patra को बना सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन प्रक्रिया में मांगे जाते हैं दस्तावेज की सूची की बात करें तो माता या पिता का पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड) निवास प्रमाण पत्र, अस्पताल से मिली डिस्चार्ज रिपोर्ट या जन्म प्रमाण, समग्र आईडी (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि इसमें से कुछ डाक्यूमेंट्स या दस्तावेज नहीं है तो क्या करना है वह भी में इसी आर्टिकल में आपको आगे बताऊंगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से बनवाना चाहते हैं उसके लिए आवश्यक दस्तावेज आपके पास होना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से बनाते समय आपको यह मांगे जाते हैं इसलिए यह फोन भरते समय आपके पास होना चाहिए जो कि निम्न है-
- माता या पिता का पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड) कोई एक
- निवास प्रमाण पत्र
- अस्पताल से मिली डिस्चार्ज रिपोर्ट या जन्म प्रमाण
- समग्र आईडी (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो ( आपके राज्य में आवश्यक हो तो )
यदि इनमें से कुछ दस्तावेज आपके पास नहीं है तो उसके लिए क्या करना है वह में आएंगे आपको बताऊंगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जो आवेदन शुल्क लगती है वह अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। लेकिन ज्यादातर राज्यों में जन्म के 21 से 31 दिन के अंदर आवेदन करने पर शुल्क नहीं लगती।
✅ 21 दिन तक आवेदन – कोई शुल्क नहीं।
✅ 21 से 30 दिन तक – ₹5 से ₹10 शुल्क।
✅ 1 माह से 1 साल तक – ₹10 से ₹50 विलंब शुल्क।
Janam Praman Patra Online Apply All State करने की स्टेप वाइज प्रक्रिया
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे दी है, जिसे सभी State या जिले के लोग जन्म प्रमाण पत्र घर बैठें बना सकते है जो कि निम्न है -
- सरकारी वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in पर जाएं।
- Public User चुनकर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल से नई यूजर आईडी बनाएं।
- लॉगिन कर Birth Registration फॉर्म भरें।
- बच्चे का नाम, जन्म तिथि, स्थान और माता-पिता का नाम भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- सारी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिससे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- जांच पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करें या विभाग से प्राप्त करें।
FAQS - जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
Q1. जन्म प्रमाण पत्र कहाँ से बनता है? ऑफलाइन तरीका
Ans: यह नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत या राज्य की ऑनलाइन पोर्टल से बनता है।
Q2. क्या https://dc.crsorgi.gov.in से जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है?
Ans: यह पोर्टल राष्ट्रीय स्तर का है, यहाँ से सीधा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है, 1 वर्ष से कम उम्र का 100% जल्दी बनेगा। इससे अधिक उम्र का अभी यहां से ऑनलाइन नहीं बना सकते (Note - यह बात कई सोशल मीडिया पर जानकारी पता करके कहा)।
अधिकतर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन लिए राज्य/जिला पोर्टल से करना होता है।
Q3. अगर https://dc.crsorgi.gov.in काम नहीं कर रहा तो क्या करें?
Ans: अपने राज्य के Citizen Service Portal या स्थानीय नगर निगम की वेबसाइट से आवेदन करें।
Q4. जन्म प्रमाण पत्र के लिए कौन से दस्तावेज़ ज़रूरी हैं?
Ans: अस्पताल का जन्म प्रमाण, माता-पिता का पहचान पत्र और निवास प्रमाण।
Q5. अगर अस्पताल का प्रमाण पत्र नहीं है तो क्या करें?
Ans: स्कूल TC, शपथ पत्र (Affidavit) या अन्य सरकारी दस्तावेज़ से जन्मतिथि साबित करें।
Q6. जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में मिल जाता है?
Ans: आमतौर पर 7 से 15 दिन में मिल जाता है।
Q7. क्या जन्म के 21 दिन के अंदर शुल्क लगता है?
Ans: नहीं, 21 दिन के अंदर मुफ्त में बनता है।
Q8. 21 दिन से ज़्यादा देर होने पर क्या शुल्क देना पड़ता है?
Ans: हाँ, 10–50 रुपये तक विलंब शुल्क लगता है।
Q9. एक साल बाद जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनेगा?
Ans: ऑफ़लाइन प्रक्रिया अपनानी होगी, शपथ पत्र और अतिरिक्त दस्तावेज़ देने होंगे।
Q10. 15 से 45 साल की उम्र में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनेगा?
Ans: स्कूल TC, शपथ पत्र और पहचान दस्तावेज़ के साथ नगर निगम/नगर पालिका में ऑफ़लाइन आवेदन करना होगा।
Q11. जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति (Status) कैसे देखें?
Ans: रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर से पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं।
Q12. जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?
Ans: आवेदन स्वीकृत होने पर पोर्टल से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
Q13. क्या जनसेवा केंद्र (CSC) से भी जन्म प्रमाण पत्र बनता है?
Ans: हाँ, लेकिन वे सेवा शुल्क अतिरिक्त लेते हैं।
Q14. क्या बिना आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है?
Ans: हाँ, पर कोई अन्य वैध पहचान दस्तावेज़ देना होगा।
Q15. जन्म प्रमाण पत्र की ज़रूरत कहाँ होती है?
Ans: स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी नौकरी, पेंशन और कानूनी पहचान के लिए।
0 टिप्पणियाँ