पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक न करने पर क्या होगा? पूरी जानकारी
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की जो लास्ट डेट पहले आधिकारिक नोटिस में बताई गई थी, वह 31 दिसंबर 2025 रखी गई थी। इस तारीख तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक किया जा सकता था।
अब जिन लोगों ने इस तय समय तक अपना PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब क्या करना होगा और क्या पैन कार्ड अब काम का है या नहीं।
चलिए, इस पोस्ट में आपको इससे जुड़ी पूरी और सही जानकारी आसान भाषा में बताते हैं।
बहुत से लोगों ने समय पर लिंक क्यों नहीं कराया?
बहुत से लोग यह सोच रहे थे कि पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी और उसी भरोसे उन्होंने समय रहते लिंक नहीं कराया।
अब ऐसे लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया, तो आगे क्या असर पड़ेगा और अब पैन कार्ड कैसे लिंक होगा।
31 दिसंबर 2025 तक Aadhaar-PAN लिंक नहीं कराया तो क्या होगा?
अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है और वह Inactive हो जाता है, तो इसका सीधा असर आपकी बैंकिंग और टैक्स से जुड़ी सेवाओं पर पड़ेगा।
- PAN कार्ड Inactive हो जाएगा
- आप ITR फाइल नहीं कर पाएँगे
- बैंक से बड़ा लेन-देन रुक सकता है
- Double TDS कट सकता है
- Income Tax का Refund नहीं मिलेगा
- सरकारी कामों में दिक्कत होगी
इसलिए PAN-Aadhaar लिंकिंग को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
किन लोगों को PAN-Aadhaar लिंक करने की जरूरत नहीं है?
कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को पैन और आधार लिंक करने से छूट दी गई है:
- NRI (Non-Resident Indians)
- जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है
- असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के निवासी
- विदेश में रह रहे भारतीय नागरिक
इनके अलावा बाकी सभी नागरिकों के लिए PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य है।
क्या PAN-Aadhaar Link Last Date बढ़ी है?
पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 थी, लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से कोई नया आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है जिससे यह पुष्टि हो सके कि तारीख बढ़ा दी गई है।
यानी अभी तक लास्ट डेट बढ़ने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
अगर आगे नई तारीख आती है तो कैसे पता चलेगा?
अगर भविष्य में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की लास्ट डेट बढ़ाई जाती है, तो उसका आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।
उस नोटिस में जो भी नई तारीख होगी, उसकी जानकारी आपको नीचे दिए गए बटन या लिंक में अपडेट कर दी जाएगी।
0 टिप्पणियाँ