class 7th hindi ardhvaarshik pariksha paper 2025 | राज्य शिक्षा केंद्र म.प्र. भोपाल कक्षा 7 वीं हिंदी अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26

class 7th hindi ardhvaarshik pariksha paper 2025-26 | कक्षा 7वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025-26 class 7th hindi half yearly exam paper 2025-26 |kaksha satvin ka hindi ka paper ardhvaarshik | kaksha satvin ardhvaarshik pariksha के लिए नीचे प्रश्न पत्र दिया है जिससे कि कक्षा 7वीं छात्र पेपर कि तैयारी बेहतर और किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे उनको ज्ञात हो सके।

राज्य शिक्षा केंद्र म.प्र. भोपाल

​अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26

विषय – हिंदी (प्रथम भाषा)

समय - 2.30 घण्टे | कक्षा - 7 | पूर्णांक - 60



​बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 – 5)

निर्देश: सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 1 मैननी जेल में बंद राजनीतिक कैदी कौन था?

(A) सुभाष चंद्र बोस

(B) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(C) लाल बहादुर शास्त्री

(D) लाला लाजपत राय

(उत्तर में (A) पर टिक है)

प्रश्न - 2 'फैले प्रेम परस्पर जग में, मोह दूर रह करै!' कविता की इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

(A) उपमा

(B) यमक

(C) अनुप्रास

(D) श्लेष

(उत्तर में (C) पर टिक है)

प्रश्न - 3 डॉ. अब्दुल कलाम का निधन कब हुआ?

(A) 27 जुलाई 2015

(B) 28 जुलाई 2015

(C) 29 जुलाई 2015

(D) 30 जुलाई 2016

(उत्तर में (A) पर टिक है)

प्रश्न - 4 सुभाषचन्द्र बोस ने अपने पत्र में माण्डले जेल को क्या माना?

(A) तीर्थस्थल

(B) यातनास्थल

(C) प्रेरणादायक स्थान

(D) इनमें से कोई नहीं

(उत्तर में (A) पर टिक है)

प्रश्न - 5 निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण कौन-सा है?

(A) यथाशक्ति

(B) घनश्याम

(C) पंचवटी

(D) पीताम्बर

(उत्तर में (A) पर टिक है)

​रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6 – 10)

निर्देश: नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

प्रश्न - 6 अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह को ...पंच महाव्रत... कहा गया है।

प्रश्न - 7 बुंदेलों के पितृपुरुष ...ईसुरी... हैं।

प्रश्न - 8 जिसमें पहला पद विशेषण तथा दूसरा पद विशेष्य हो, उसे ...कर्मधारय... समास कहते हैं।

प्रश्न - 9 कहा कहौ एहि रिस के मारें ...बालक... हौं नहिं जात।

प्रश्न - 10 'हाथ' शब्द का तत्सम रूप ...हस्त... है।

​अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11 – 16)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 11 वैदिक मंत्र 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का अर्थ क्या है?

प्रश्न - 12 गुरुनानक देव का शिष्य लहणा किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?

प्रश्न - 13 अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या है?

प्रश्न - 14 यशोदा कृष्ण का किस तरह श्रृंगार कर रही हैं?

प्रश्न - 15 लक्ष्मीबाई के चरित्र की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न - 16 निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए

अग्नि, ईश्वर

​लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17 – 22)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 17 मध्यप्रदेश की मुख्य बोलियाँ कौन-कौन सी हैं?

प्रश्न - 18 नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवनरेखा क्यों कहा गया है?

प्रश्न - 19 गौरैया को हरियाली की रानी क्यों कहा गया है?

प्रश्न - 20 जूही के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता है 'हँसना'। आपको जूही की हँसी से क्या प्रेरणा मिलती है?

प्रश्न - 21 अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।

प्रश्न - 22 योग शिक्षा के मुख्य उद्देश्य को लिखिए।

​दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 – 26)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न - 23 चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य इतिहास में क्यों अमर हैं?

प्रश्न - 24 निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ लिखिए -

(क) तू प्रति अंग-उमंग भरी-सी, पीतो पिअंती पानी।

(ख) सूक्ष्म वायवी लहरों पर, सतरण कर रही सर-सरा।

प्रश्न - 25 किसी एक विषय पर निबंध लिखें -

  1. ​बाल दिवस
  2. ​वृक्षारोपण
  3. ​मेरा प्रिय खेल

प्रश्न - 26 निम्नलिखित पद्यांश की ससंदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।

​अहंकार का भाव न रख्खूँ, नहीं किसी पर क्रोध करूँ।

देख दूसरों की बढ़ती को, कभी न ईर्ष्या भाव धरूँ।।

रहे भावना ऐसी मेरी, सरल सत्य व्यवहार करूँ।

बने जहाँ तक इस जीवन में, औरों का उपकार करूँ।।


कक्षा 7 अर्द्धवार्षिक पेपर डाउनलोड 2025-26

दिनांक / दिन विषय Imp. Papers & Solution Real Paper और Solution
08.12.2025
सोमवार
प्रथम भाषा - हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
09.12.2025
मंगलवार
गणित Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
10.12.2025
बुधवार
द्वितीय भाषा - अंग्रेजी / हिन्दी Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
11.12.2025
गुरुवार
विज्ञान Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
13.12.2025
शनिवार
सामाजिक विज्ञान Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ