mp class 8th hindi ardhvaarshik pariksha paper 2025 | कक्षा 8वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025-26

Class 8th hindi ardhvaarshik pariksha paper 2025-26 | कक्षा 8वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2025-26 class 8th hindi half yearly exam paper 2025-26 |kaksha aathvin ka hindi ka paper ardhvaarshik | kaksha aathvin ardhvaarshik pariksha paper के लिए नीचे प्रश्न पत्र दिया है जिससे कि कक्षा 8वीं छात्र पेपर कि तैयारी बेहतर और किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे उनको ज्ञात हो सके।

राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल

​अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

विषय - हिंदी (प्रथम भाषा)

कक्षा - 8

समय: 2.30

पूर्णांक: 60

​✅ बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1 से 5)

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए - (1)

प्र.1 'वर दे' कविता के रचयिता कौन हैं? (1)

(A) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

(B) जयशंकर प्रसाद

(C) महादेवी वर्मा

(D) सुभद्रा कुमारी चौहान

प्र.2 'आर्यभट्ट' किस विषय के महान गणितज्ञ और ज्योतिषी थे? (1)

(A) विज्ञान

(B) हिंदी

(C) संस्कृत

(D) गणित

प्र.3 'नव संवत्सर' का अर्थ है: (1)

(A) नया संस्मरण

(B) नया कैलेंडर

(C) नया साल

(D) नया दिन

प्र.4 'पराधीन' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? (1)

(A) पर

(B) परा

(C) धीन

(D) प

प्र.5 'कमल' का पर्यायवाची शब्द है: (1)

(A) नीरज

(B) जलद

(C) अंबु

(D) वारिद

​रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (प्रश्न क्र. 6 से 10)

निर्देश - रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। (1)

(रैदास, अमरकंटक, गौरापात, स्वार्थ, वृक्षों, ईश्वर)

प्र.6 कवि रैदास ने प्रभु को चंदन और स्वयं को पानी कहा है। (1)

प्र.7 नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है। (1)

प्र.8 पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए। (1)

प्र.9 'परमार्थ' शब्द का विलोम स्वार्थ है। (1)

प्र.10 लेखिका 'शिवानी' का मूल नाम गौरापंत है। (1)

​अति लघुत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11 से 16)

निर्देश - प्रश्नों के उत्तर 1 या 2 वाक्यों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। (2)

प्र.11 'उपसर्ग' की परिभाषा एक उदाहरण सहित लिखिए। (2)

प्र.12 'वृक्ष' के कोई दो पर्यायवाची शब्द लिखिए। (2)

प्र.13 'योग' किसे कहते हैं? (2)

प्र.14 कवि ने जीवन में क्या करने की प्रेरणा दी है? (2)

प्र.15 'सावन' के महीने में प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं? (2)

प्र.16 प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या था? (2)

​लघुत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17 से 22)

निर्देश - प्रश्नों के उत्तर 40 या 50 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। (3)

प्र.17 डॉ. चंद्रा को कौन-सी बीमारी हुई थी? इस बीमारी के बावजूद उनका आत्मविश्वास कैसा था? (3)

प्र.18 'सुख का एक द्वार बंद होने पर तुरंत दूसरा द्वार खुल जाता है।' वाक्य का आशय (भावार्थ) लिखिए। (3)

प्र.19 बिरसा मुंडा को 'धरती आबा' क्यों कहा जाता है? (3)

प्र.20 'वर दे' कविता में कवि हर वस्तु को किस रूप में देखना चाहता है? (3)

प्र.21 मोहनदास (गाँधीजी) के विलायत जाने के संबंध में उनकी माँ के मन में क्या दुविधा थी? (3)

प्र.22 मुहावरे और लोकोक्ति में तीन अंतर स्पष्ट कीजिए। (3)

​दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23 से 26)

निर्देश - प्रश्नों के उत्तर 75 या 100 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। (5)

प्र.23 निम्नलिखित विषय में किसी एक विषय पर आठ-दस सारगर्भित पंक्तियों में निबंध लिखिए- (5)

  • ​मेरा प्रिय खेल
  • ​मेरा विद्यालय
  • ​वायु प्रदूषण

प्र.24 कवि माँ सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है? (5)

प्र.25 निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ (आशय) अपने शब्दों में विस्तार से लिखिए: (5)

​"साईं इतना दीजिये, जामे कुटुम्ब समाय।

मैं भी भूखा न रहूँ, साधु न भूखा जाय।"


प्र.26 बीमारी के कारण प्रधानाध्यापक को दो दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए। (5)

कक्षा 8 अर्द्धवार्षिक पेपर डाउनलोड 2025-26

दिनांक / दिन विषय Imp. Papers & Solution Real Paper और Solution
08.12.2025
सोमवार
प्रथम भाषा - हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Coming Soon  Solution Coming Soon 
09.12.2025
मंगलवार
गणित Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
10.12.2025
बुधवार
द्वितीय भाषा - अंग्रेजी / हिन्दी Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
11.12.2025
गुरुवार
विज्ञान Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
12.12.2025
शुक्रवार
तृतीय भाषा - संस्कृत / हिन्दी / उर्दू / मराठी Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution
13.12.2025
शनिवार
सामाजिक विज्ञान Paper A Solution A Paper B Solution B Real Paper Solution

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ